img

मध्य प्रदेश: संविधान दिवस पर कमलनाथ ने आरक्षण को लेकर BJP पर कसा तंज

img

भोपाल. संविधान दिवस पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आरक्षण को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। कमलनाथ ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा है कि भाजपा आरक्षण को समाप्त करना चाहती है लेकिन जनता के दबाव में उस तरह के बयान वापस भी ले लेते हैं। मगर आरक्षण खत्म करने के बयान भाजपा नेताओं की आत्मा से निकलते हैं।

संविधान दिवस (Constitution Day) पर अनुसूचित जाति विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भाजपा नेता आरक्षण खत्म करने के बयानों के शब्दों को तो वे वापस ले सकते हैं लेकिन जो उनकी आत्मा में बसा हुआ है उसे वापस नहीं लिया जा सकता।

कमलनाथ ने भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर यह भी आरोप लगाया कि भाजपा के लोग झूठी सूचनाएं नौजवानों तक पहुंचा कर उन्हें भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने संविधान की प्रस्तावना को दोहराया और भारत के संविधान की रक्षा करने एवं उसका पालन करने की शपथ ली।

Related News