Maharishi Kashyap and Nishadraj Guhya Jayanti : सपा ने मनाई महर्षि कश्यप एवं निषादराज गुह्य जयंती

img

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर शुक्रवार को पार्टी के सभी जिला मुख्यालयों पर महर्षि कश्यप एवं महाराज निषादराज गुह्य की जयंती मनाई गई। इस मौके पर अखिलेश यादव ने देशवासियों को महर्षि कश्यप एवं निषादराज गुह्य जयंती की बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाज के पिछड़े, दलित एवं वंचित-शोषित समाज के उत्थान के लिए समाजवादी प्रतिबद्ध है।

राजधानी लखनऊ के बालागंज स्थित निषादराज गुह्य की प्रतिमा पर शुक्रवार को समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 राजपाल कश्यप तथा पूर्वमंत्री पप्पू निषाद ने माल्यार्पण कर नमन किया। डॉ0 राजपाल कश्यप ने कहा कि भाजपा ने निषाद समाज को अपमानित किया है। निषादराज गुह्य एवं महर्षि कश्यप की जयंती पर भाजपा ने समाजवादी सरकार में घोषित सार्वजनिक अवकाश को खत्म कर दिया। समाजवादी पार्टी सरकार में निषाद समाज को सिंघाडा तालाब, मत्स्य तालाब के पट्टे दिये गये थे अब यह सुविधा छीन ली गई है।

डॉ0 राजपाल कश्यप ने महर्षि कश्यप एवं महाराज निषादराज गुह्य की जयंती पर समाजवादी पार्टी-पीडीए इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर केन्द्र में सरकार बनाने के लिए भाजपा की तानाशाही सरकार को हटाने का संकल्प दिलाया है। उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा सरकार नहीं हटेगी तब तक पिछड़ों, दलितों, शोषित-वंचितों को सम्मान नहीं मिलेगा।

इस मौके पर मनोज कुमार पाल, श्यामकृष्ण गुप्ता, राजेन्द्र लोधी, सुरेश कश्यप, पंकज कश्यप, राम नरेश चौरसिया, विशाल अर्कवंशी, प्रमोद यादव, शिवम कश्यप, नीरू यादव, सुरेश चन्द्र कश्यप, अवरोष कश्यप, सूरज लोधी, मुलायम लोधी, राज कमल चौरसिया, हरिशंकर यादव, शनि कश्यप, अनुराग पाल आदि नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related News