img

पूरे देश में कांग्रेस की स्थिति खराब है। गुजरात में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। गुजरात हारने के बाद, कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में सत्ता हासिल की।

Bhupesh Baghel and gehlot

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने हिमाचल प्रदेश में बतौर पार्टी हेड बनकर काम किया। छत्तीसगढ़ में बघेल का प्रदर्शन शानदार रहा है. 2018 में राज्य में कांग्रेस की सरकार आई। भूपेश बघेल सीएम बने।

बीते 4 साल में राज्य में हुए 5 उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को मात दी है. भानुप्रतापुर विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव का परिणाम कल घोषित किया गया। इसमें कांग्रेस की सावित्री मंडावी ने जीत हासिल की। इस तरह विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या 71 पहुंच गई है. राज्य में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं।

आपको बता दें कि बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था. भाजपा इस हार से अभी तक उबर नहीं पाई है. अब तक तीन बार प्रदेश अध्यक्ष बदल चुके हैं। वर्तमान में सांसद अरुण साव प्रदेश अध्यक्ष हैं। लेकिन उनके नेतृत्व में पार्टी को अभी तक कोई खास प्रदर्शन नहीं मिला है।