img

लखनऊ में तेन्दुए से दहशत में लोग, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार, कई लोगों को कर चुका है घायल

img

लखनऊ. राजधानी लखनऊ में पिछले दो दिनों से तेंदुए की दहशत देखने को मिल रही है। तेन्दुआ लोगों की जान का दुश्मन बनता जा रहा है। पहले कई लोगों को अपने हमले से घायल कर दिया और अब एक घर की बाउंड्री को पार करके पालतू कुत्ते को उठा ले गया।

राजधानी लखनऊ में इन दिनों लोग खौफजदा हैं। दहशत में हैं और परेशान हैं। घरों से सड़कों पर निकलने से डर रहे हैं। क्योंकि तेन्दुआ रात के अंधेर में किसको शिकार बना जाए पता ही नहीं है। लोगों की खौफ से धड़कने तब और बढ़ गईं जब गुडम्बा के बाद जानकीपुरम में गेट से चढ़कर पालतू कुत्ते को तेन्दुए ने अपना शिकार बनाया।

जानकारी के मुताबिक सर्वोदय नगर में भी देखा गया है। तेंदुए की सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम के एक सदस्य समेत तीन लोगों को तेंदुए ने घायल कर दिया। तकरीबन 24 घंटे बाद भी तेंदुआ के नहीं पकड़े जाने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। जिस अस्पताल में तेंदुआ घुसा वहां के गार्ड ने साहस के साथ तेंदुए का सामना किया और भगाया। उस अस्पताल में लगभग 20 मिनट तक तेंदुआ उत्पात मचाता रहा।

शनिवार रात को वन विभाग ने तेंदुए को जाल में फंसाने का प्रयास किया, लेकिन तेंदुए की दहाड़ और हमले के बाद एक कर्मचारी को भागकर जान बचानी पड़ी। इस दौरान एक प्रेस का फोटोग्राफर भी तेंदुए के हमले में घायल हो गया. तेंदुए के हमले की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है। फ़िलहाल तेंदुए की तलाश में फारेस्ट और पुलिस टीम क्षेत्र में तैनात है। वन विभाग का दावा है कि उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Related News
img

Latest News
img
img
img
img
img