img

Sarojininagar Vidhansabha News : न्यू डिफेंस कॉलोनी बगिया ग्राउंड में 8 करोड़ 2 लाख की लागत से बने 27 सड़कों तथा .06 करोड़ की लागत से लोक बंधु हॉस्पिटल के OPD विस्तार भवन के कार्यों का लोकार्पण

img

लखनऊ। सरोजनीनगर के विकास को लेकर दिन-रात एक करके क्षेत्र में नई धारा बहा रहे विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। डॉ. राजेश्वर ​सिंह के द्वारा बीते डेढ़ साल के अपने कार्यकाल में किए जा रहे प्रयासों के परिणाम अब धरातल पर दिखाई देने लगे हैं। गुरुवार को डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर विधान सभा के तेलीबाग स्थित न्यू डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले फौजी भाइयों की वर्षों पुरानी मुराद को चुटकी बजा के पूरा कर दिया साथ ही करोड़ों की लागत से बने 27 सडकों का लोकार्पण किया एवं नए विकास योजनाओं की सौगात दी।

आपको बता दें कि सरोजनी नगर विधायक डा राजेश्वर सिंह द्वारा सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत न्यू डिफेंस कॉलोनी बगिया ग्राउंड में आठ करोड़ दो लाख की लागत से बनाई गई 27 सड़कों तथा .06 करोड़ की लागत से लोक बंधु हॉस्पिटल के OPD विस्तार भवन के कार्यों का लोकार्पण एवं 1.85 करोड़ की लागत से नए नाले का शिलान्यास किया गया।

171x180

कार्यक्रम तेली बाग स्थित न्यू डिफेंस कॉलोनी के बगिया ग्राउंड में हुआ। कार्यक्रम में लोकप्रिय विधायक डॉक्टर राजेश्वर सिंह को सुनने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग आए, खासकर महिलाओं में अपने लोकप्रिय विधायक को लेकर खासा उत्साह देखा गया। आपको बता दें कि विधायक सरोजनी नगर सरोजनी नगर विधानसभा के विकास को लेकर काफी सजग हैं। हमेशा जनता के बीच रहने वाले विधायक डॉक्टर राजेश्वर सिंह की कार्यशैली से सरोजनीनगर की जनता के दिल में राज करते हैं। डॉक्टर राजेश्वर सिंह नियमित रूप से आम जनता की शिकायतों के निस्तारण के लिए खुद सुनवाई करते हैं और उनका त्वरित निस्तारण भी करवाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान न्यू डिफेंस कॉलोनी के निवासियों की वर्षों से चली आ रही पार्क या कम्युनिटी सेंटर की मांग को लेकर सभा के दौरान विधायक डॉक्टर राजेश्वर सिंह डिफेंस कॉलोनी के फौजी भाइयों की मांग का समर्थन करते हुए पार्क के निर्माण में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करने का आश्वासन दिया और लगे हाथ पार्क के निर्माण के लिए अपनी विधायक निधि से दस लाख रूपये देने का ऐलान भी कर दिया। 

Related News