शिवपाल यादव ने किया ऐलान, प्रसपा का होगा समाजवादी पार्टी में विलय

img

यूपी उप-चुनाव में सपा और उसके गठबंधन के बेहतरीन प्रदर्शन के पश्चात अखिलेश यादव के चाचा और प्रसपा चीफ शिवपाल सिंह यादव ने चौंकाने वाला फैसला लिया है।

shivpal akhilesh

अखिलेश यादव के चाचा शिवापल ने अपनी पार्टी प्रसपा का विलय सपा में कर दिया है। इसके बाद बताया जा रहा है कि यादव फैमिली में अब सब कुछ ठीक हो गया है।

याद दिला दें कि विधानसभा इलेक्शन 2017 से पहले यादव कुनबे में दरार की खबरें आईं थी। उस दौरान चाचा शिवपाल ने सपा से अलग होकर अपना अलग दल बनाया था। उन्होंने 17 का विधानसभा इलेक्शन तथा 2019 का लोकसभा इलेक्शन अपने दम पर लड़ा था। मगर नतीजे इच्छानुसार नहीं आए थे। 2022 में हुआ इलेक्शन अखिलेश और शिवपाल साथ लड़े थे मगर नतीजे वही रहे थे। इलेक्शनों के बाद चाचा-भतीजे के बीच बनी दीवार और भी मजबूत होती हुई नजर आ रही थी, मगर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद दोनों के मध्य खटास कम हो गईं।

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव (Mainpuri Lok Sabha By-Election) में सपा के शानदार प्रदर्शन के बाद शिवपाल यादव सपा संस्थापक की समाधि स्थल पर गए और वहां उन्होंने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट किया, “यह जीत नेताजी के आशीर्वाद और आदर्श की है।”

 

Related News