Prabhat Vaibhav,Digital Desk : टैरो कार्ड की रहस्यमयी दुनिया आज आपके लिए क्या संकेत दे रही है? शुक्रवार, 20 फरवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए सुनहरे अवसर लेकर आया है, तो कुछ के लिए सावधानी बरतने का इशारा कर रहा है। टैरो कार्ड रीडर के अनुसार, आज मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के जीवन में करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति को लेकर बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं आज का टैरो राशिफल।
मेष से कर्क: शत्रुओं से सावधान, मिलेगा मूलभूत समस्याओं का हल
मेष राशि: आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्ड्स बताते हैं कि शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए अपने काम की योजना बहुत सोच-समझकर बनाएं। हालांकि, किसी प्रियजन की मदद से आपके शुभ कार्य पूरे होंगे।
वृषभ राशि: पारिवारिक सुख-शांति के लिए आज का दिन अच्छा है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं, लेकिन दोपहर के बाद अचानक कुछ नई मुश्किलें आपके सामने आ सकती हैं। संयम से काम लें।
मिथुन राशि: निवेश और विदेशी परियोजनाओं से जुड़े लोगों को आज सरप्राइज मिल सकता है। दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। पेट या पीठ दर्द की समस्या परेशान कर सकती है।
कर्क राशि: लंबे समय से चली आ रही किसी बुनियादी समस्या का आज परमानेंट सॉल्यूशन मिल सकता है। रिश्तों के मोर्चे पर दिन थोड़ा ठंडा रहेगा, जीवनसाथी के प्रति उदासीनता महसूस हो सकती है।
सिंह से वृश्चिक: गुप्त रखें अपनी योजनाएं, व्यापार में होगा लाभ
सिंह राशि: कार्ड्स की सलाह है कि आप अपनी प्रोफेशनल प्लानिंग को अभी गुप्त रखें। आज फिजूलखर्ची से बचें, वरना मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।
कन्या राशि: भविष्य के लिहाज से आज का दिन निवेश जैसा है। आपकी मुलाकात कुछ ऐसे प्रभावशाली लोगों से होगी, जो आने वाले समय में आपको बड़ा आर्थिक लाभ पहुंचा सकते हैं।
तुला राशि: आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और प्रोजेक्ट्स में प्रगति होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि, किसी विशेष जरूरत के लिए आपको आज उधार लेने की स्थिति बन सकती है।
वृश्चिक राशि: नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन शानदार है, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। अगर आप अपने काम की रफ्तार बढ़ाते हैं, तो मनचाहा मुनाफा पक्का है।
धनु से मीन: निवेश में बरतें सावधानी, सीनियर अधिकारियों का मिलेगा साथ
धनु राशि: विदेश और निवेश से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ-साथ आपकी सुख-सुविधाओं में भी इजाफा होगा। बाहरी लोगों से भी मदद मिलेगी।
मकर राशि: अपनी योजनाओं को हकीकत में बदलने के लिए आज आपको सीनियर अधिकारियों का साथ मिल सकता है। रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों के लिए मुनाफा कमाने का दिन है। सेहत भी दुरुस्त रहेगी।
कुंभ & मीन: मीन राशि वालों के लिए एक विशेष चेतावनी है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले कंपनी या स्कीम की अच्छी तरह जांच कर लें। व्यापार में उतार-चढ़ाव और घरेलू अनबन के कारण मानसिक तनाव रह सकता है।




