मशहूर निर्देशक और एक्टर अरमान कोहली के पिता राजकुमार कोहली नहीं रहे, कई सुपरहिट फिल्मों का किया निर्माण

img

(बॉलीवुड में शोक)

 

बॉलीवुड के लिए आज एक और दुखद खबर रही। 70 और 80 दशक के दिग्गज डायरेक्टर राजकुमार कोहली का आज मुंबई में हार्ट अटैक से निधन हो गया है। राजकुमार कोहली ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्मों का निर्माण किया। 

बॉलीवुड एक्टर अरमान कोहली के पिता और हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक-निर्माता राजकुमार कोहली का 93 साल की उम्र में निधन हो गया। निर्देशक राजकुमार कोहली ने धर्मेंद्र से लेकर जितेंद्र, हेमा मालिनी, सनी देओल, अक्षय कुमार और राज बब्बर सहित कई एक्टर्स के साथ काम किया। राजकुमार कोहली के निधन पर फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहर दौड़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकुमार कोहली को शुक्रवार की सुबह 8 बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिग्गज निर्देशन-निर्माता का अंतिम संस्कार आज शाम को किया जाएगा। फिल्ममेकर राजकुमार कोहली अपने करियर में 'नागिन', 'जानी दुश्मन', 'बीवी नौकर का', 'बदले की आग', 'राज तिलक', 'जीने नहीं दूंगा', 'इंतकाम', 'बीस साल बाद' जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया था. 'नागिन' और 'जानी दुश्मन' उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्मों में गिनी जाती है। 

राजकुमार कोहली एक्टर अरमान कोहली के पिता थे। उन्होंने अरमान को मल्टी-स्टारर एक्शन फिल्म विद्रोही से लॉन्च किया था। इसके बाद उनकी डायरेक्शन में बनी तीन और फिल्में औलाद के दुश्मन, कहार और जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी रिलीज हुई थीं। हालांकि, ये चारों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थीं।

Related News