img

UP Election: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज भाजपा कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

img

मेरठ। यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा की नजर यूपी पश्चिम में है। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज मेरठ में बूथ अध्यक्षों को संबोधित करेंगे और साथ ही जीत का मंत्र देंगे। इस बूथ सम्मेलन में तकरीबन 25 हज़ार भाजपा के बूथ अध्यक्षों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यहां मेरठ मंडल सहारनपुर मंडल और मुरादाबाद मंडल के तकरीबन चौदह ज़िलों से बूथ अध्यक्ष पहुंचेंगे।

यूपी चुनाव की तैयारियों में जुटी सियासी पार्टियां कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसी क्रम में आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यूपी में बीजेपी के चुनावी अभियान की तैयारियों को धार देने के लिए पश्चिमी यूपी में बूथ अध्यक्षों के कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे। जेपी नड्डा के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी बूथ सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

भाजपा की निगाह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 जिलों की 71 विधानसभा सीटों पर हैं जिसमें वर्तमान में भाजपा के पास 51 विधायक हैं। पार्टी ने माइक्रोमैनेजमेंट प्लान के तहत पश्चिमी उप्र के 27500 सक्रिय बूथों में से करीब 25 हजार बूथों के साथ संवाद करने का कार्यक्रम बनाया गया है। किसान आंदोलन खत्म होने के बाद भारतीय जनता पार्टी का पश्चिम उत्तर प्रदेश में यह एक बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है।

Related News