
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बीती जनवरी महीने में पेरेंट्स बने हैं। इस कपल ने अब तक आधिकारिक तौर पर अपनी बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है और न ही उसकी झलक किसी को दिखाई है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी बेटी का नाम मालती मैरी है। बता दें कि प्रियंका सरोगेसी के जरिये मां बनी थीं।
खबरें तो ये भी थीं कि उनकी बेटी प्रीमैच्योर पैदा हुई थी। ऐसे में उसे कुछ वक्त तक अस्पताल में भी रहना पड़ा था। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा की बेटी के नाम का खुलासा उसके बर्थ सर्टिफिकेट से हुआ है। प्रियंका के फैंस उनकी बेटी की झलक देखने को बेताब हैं। इस बीच उनकी बेटी का नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रियंका की बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा है।
बता दें कि मालती मैरी का जन्म 15 जनवरी को रात 8 बजे हुआ था। यह जानकारी उसके बर्थ सर्टिफिकेट से मिली है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा की मां का नाम मधु मालती चोपड़ा है। ऐसे में उन्होंने इसी मिलता जुलता नाम अपनी बेटी का भी रखा है। मालती का मतलब खुशबू वाला फूल या चांदनी भी होता है।
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बीते 22 जनवरी को सोशल मीडिया के जरिये घोषणा की थी कि वे पेरेंट्स बन गए हैं। उनके पोस्ट में लिखा था, ‘हमें यह बताकर काफी खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी से एक बच्चे को जन्म दिया है। हम आदर के साथ आप सबसे इस खास वक्त पर निजता चाहते हैं क्योंकि यह वक्त परिवार पर फोकस करने का है।’