![img](https://prabhatvaibhav.com/wp-content/uploads/2022/02/lalu-yadav.jpg)
पटना/दिल्ली: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की 10 फरवरी को पटना में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी के अध्यक्ष लालू प्रसाद (Lalu Prasad) मंगलवार को पटना पहुंचने वाले हैं। इससे पहले दिल्ली में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के सांसद छेदी पासवान ठीक कह रहे हैं कि वे मुख्यमंत्री बनने के लिए किसी से भी हाथ मिला सकते हैं।
लालू पटना रवाना होने के पूर्व दिल्ली में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने सासाराम से भाजपा सांसद छेदी पासवान द्वारा नीतीश के लिए दिए गए बयान को सही ठहराते हुए कहा कि छेदी पासवान ठीक कह रहे हैं। नीतीश मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए किसी से भी हाथ मिला सकते हैं।
उसके बाद 15 फरवरी को रांची में राजद का राष्ट्रीय अधिवेशन है। लालू (Lalu Prasad) ने पार्टी की कमान तेजस्वी को सौंपे जाने के किसी भी खबरों का खंडन करते हुए कहा कि कुछ लोग अफवाह उड़ा रहे हैं। इधर, यूपी चुनाव को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में लालू प्रसाद ने कहा कि इस बार यूपी से भाजपा का सफाया हो जाएगा। यूपी और देश के लोग भाजपा के झूठ से मुक्ति चाहते हैं। लालू ने इस दौरान बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर भाजपा और जदयू लोगों को बरगला रहे हैं।
Akhilesh Yadav ने जारी किया घोषणा पत्र, हर महीने दो पहिया वाहन मालिकों को एक लीटर देंगे पेट्रोल