ब्रेकिंग न्यूज, 22 अगस्त, 2021: लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता कल्याण सिंह का शनिवार रात निधन हो गया।
वह 89 वर्ष के थे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लखनऊ पहुंचे और कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी।