img

सील बिल्डिंग में काम होने पर जिम्मेदार होंगे अधिशाषी अभियंता, लखनऊ में अवैध निर्माण पर LDA के वीसी गंभीर.

img

 लखनऊ विकास प्राधिकरण में अब जिस अभियंता के क्षेत्र में सील बिल्डिंग में काम होता मिला, वह सीधे जिम्मेदार होगा। औचक निरीक्षण में इसकी पुष्टि होगी। कोई अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकता। सुपरवाइजर से लेकर अधिशासी अभियंता सीधे जवाबदेह होंगे। हर जोन पर नजर रखी जा रही है। इसलिए बेहतर होगा कि सील बिल्डिंग में किसी प्रकार की कोई गतिविधि न होने दी जाए। इसके बाद भी अगर निमार्ण से जुड़ा कार्य सील बिल्डिंग में होता मिला तो प्रतिकूल प्रविष्टि देने में गुरेज नहीं की जाएगी। यह चेतावनी लविप्रा उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने प्रवर्तन से जुड़े अभियंताओं को दी है। हर सप्ताह एक बार सील बिल्डिंग की समीक्षा की जाए।

Related News