टीम इंडिया में इन दिनों विराट कोहली के इस्तीफे के बाद से अलग हलचल मची हुई है. आपको बता दें कि सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान है। उन्होंने मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल का खिताब दिलाया है। रोहित की नजरें मुंबई इंडियंस को लगातार तीसरी बार खिताब दिलाने के लिए जोर लगाएंगे।

विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है। इसके बाद चर्चा जोरों पर है कि रोहित को टीम इंडिया की कमान सौंपी जा सकती है। रोहित शर्मा की कोशिश होगी कि वो टीम इंडिया की कमान संभालने से पहले आईपीएल में कप्तान के तौर पर जीत की हैट्रिक लगाएं। आईपीएल 2021 की बात करें तो मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2021 के पहले हाफ में प्रदर्शन बेहतर रहा है। मुंबई इंडियंस इस समय प्वॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर हैं।
गौरतलब है कि आईपीएल 2021 के बायो बबल में कोरोना के मामले आने के बाद आईपीएल 2021 को स्थगित कर दिया था। आईपीएल 2021 स्थगित होने से पहले मुंबई इंडियंस ने 7 मैच खेले थे और उसमें से उन्होंने 4 मैच जीते थे। रोहित की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की नजरें अब छठे खिताब पर है। रोहित अगर आईपीएल 2021 की ट्रॉफी मुंबई इंडियंस की झोली में डालते हैं तो वो पहले ऐसे कप्तान बनेंगे जिन्होंने आईपीएल टाइटल जीतने की हैट्रिक लगाई हो।
_955355512_100x75.jpg)
_675276313_100x75.jpg)
_29894531_100x75.jpg)
_603744191_100x75.jpg)
_1553822084_100x75.jpg)