img

Holi celebration in BJP State Office Dehradun : भाजपा प्रदेश कार्यालय में होली की धूम, मुख्यमंत्री ने नेताओं को दी शुभकामनाएं

img

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को होली का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दीं।

प्रदेश कार्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने एक-दूसरे को गुलाल का टीका लगाया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और होली के रंगों में सराबोर हुए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, भाजपा के वरिष्ठ नेता भगत सिंह कोश्यारी तथा पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास पर पहुंचकर उन्हें होली की बधाई दी।

आज कोरी होली मनाई जा रही है, जिसे सूखे रंगों की होली के रूप में जाना जाता है। इस पावन पर्व पर शहरभर में उल्लास और उमंग का माहौल है।

Related News