img

International Yoga Festival March: ऋषिकेश में 1 से 7 मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

img

देहरादून। ऋषिकेश में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन 1 से 7 मार्च तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इसमें देश-विदेश के ख्यातिप्राप्त योगाचार्य, साधक और आध्यात्मिक हस्तियां शामिल होंगी।

उत्तराखंड को योग की वैश्विक राजधानी के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से गढ़वाल मंडल विकास निगम और पर्यटन विभाग द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है। गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विशाल मिश्रा ने बताया कि यह प्रतिष्ठित योग महोत्सव गंगा रिसोर्ट, ऋषिकेश में आयोजित होगा।

इस आयोजन में देश-विदेश के ख्यातिप्राप्त योगाचार्य, साधकों और प्रतिभागियों को विभिन्न योग आसनों और ध्यान विधियों का अभ्यास कराएंगे। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न सत्रों में योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होंगी और आध्यात्मिक संतों के प्रवचन भी होंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की पूरी दुनिया में योग और अध्यात्म की भूमि के रूप में पहचान हैं। ऋषिकेश न केवल योग की अंतर्राष्ट्रीय राजधानी है, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का प्रतीक भी है। अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव से पूरी दुनिया को भारत की इस प्राचीन विधा का लाभ मिल सकेगा। मैं सभी योग प्रेमियों और साधकों से इस महोत्सव में भाग लेने का आह्वान करता हूं।
 

Related News