वास्तु शास्त्र : घर में इन चीजों को रखने से बचें, आती है दरिद्रता

img

धर्म एवं अध्यात्म डेस्क। प्रायः देखा जाता है कि लोग विपन्नता से परेशान रहते हैं। मेहनत के बावजूद मनमुताबिक आमदनी नहीं हो पाती है। इसका मुख्य कारण वास्तु दोष है। घरों में वास्तु दोष का प्रकोप होने से सुख चैन सब चला जाता है। अक्सर कोई न कोई संकट दुखों को बढ़ाता है। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ चीजें रखना अशुभ माना जाता है। ये चीजें घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। इससे घर एवं परिवार में दरिद्रता आती है। इस कॉलम में आज हम आपको ऐसी ही चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें घर में रखना निशेस्ग होता है।

वास्तु शास्त्र में जंग लगे हुए लोहे को घर में रखना अशुभ माना जाता है। जंग लगा हुआ लोहा नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होता है। जंग लगे हुए लोहे को घर में रखने से धन की हानि होती है और घर में कलह-क्लेश बढ़ता है। इसलिए जंग लगे हुए लोहे या उससे बने किसी सामान को घर से निकालकर कबाड़ी को दे देना चाहिए।

इसी तरह बंद घड़ी भी अशुभ मानी है। बंद घड़ी अर्थात समय ठहर गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बंद घड़ी को रखने से जीवन में तरक्की रुक जाती है और नकारात्मकता बढ़ती है। जीवन को सुखी एवं प्रवाहवान बनाये रखने के लिए घर में लगी घड़ी की बैटरी समय समय पर बदलनी चाहिए।

इसी तरह खाली पर्स भी अशुभ मानी जाती है। खाली पर्स का मतलब है कि आपके जीवन में धन की कमी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार खाली पर्स को घर में रखने से धन की देवी लक्ष्मी नाराज होकर घर से चली जाती हैं। इसी तरह पुराने फटे इस्तेमाल में न आने वाले जुटे भी अशुभ होते हैं। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आ जाती है और जीवन में नाना प्रकार की बाधाएं आती हैं।

उल्लेखनीय है कि वास्तु शास्त्र किसी भी स्थान के पंच तत्वों को नियंत्रित करने में सहयोग करता है। वास्तु शास्त्र जीवन को सुखी एवं समृद्ध बनाने का विज्ञान है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में अशुभ चीजों को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। इससे घर में दरिद्रता का वास होता है। इसलिए, हमें इन चीजों को हटाकर घर को व्यवस्थित रखना चाहिए। 

Related News