img

Breaking News: MODI Government के 9 वर्ष पुरे होने के उपलक्ष्य में कई केंद्रित कार्यक्रमों का किया गया आयोजन

img

नई दिल्ली, 8 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री अलग-अलग लोकसभाओं में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं।

इसी कड़ी में पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव आज (गुरुवार को) सागर एवं केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते मंडला, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी एवं राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी सीधी, केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली व भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल खंडवा, केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश एवं महाराष्ट्र सरकार के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार इंदौर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

Related News
img

Latest News
img
img
img
img
img