img

अयोध्या नगरी में आज छोटी दीपावली पर 24 लाख दीये जलाए जाएंगे, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

img

(दीपोत्सव)

 

पूरे देश में दीपावली पर्व की धूम है। आज छोटी दीपावली  मनाई जा रही है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन दीपोत्सव मनाया जाता है। वहीं भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में सरयू तट पर आज शाम अलग नजर दिखाई देगा। इस बार रामनगरी में 24 लाख दीपों का विश्व कीर्तिमान बनाने का लक्ष्य है। इसके मद्देनजर राम की पैड़ी व चौधरी चरण सिंह घाट के सभी 51 स्थलों पर 24 लाख दीयों को सज्जित कर दिया गया है। इसके साथ ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी चल रही है। 

पिछली बार 15.76 लाख दीये जलाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना था। शनिवार को शाम होते ही जैसे ही रामलला के दरबार में पहला दीप जलेगा, पूरी अयोध्या जगमग हो उठेगी। भगवान श्रीराम पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से अयोध्या पधारेंगे। सीएम योगी व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल उनकी अगवानी करेंगे।
सूरज ढलने के बाद राम की पैड़ी परिसर में 21 लाख दीपक प्रज्जवलित किए जाएंगे। जबकि अयोध्या के बाकी मठ मंदिर और अन्य स्थानों को मिलाकर 25 लाख के करीब दीये जलाए जाएंगे। काशी की तर्ज पर सरयू जी की आरती का आयोजन कार्यक्रम होगा। 

दीयों की गणना गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉड की टीम करने में जुटी रही। अयोध्या में वर्ष 2017 से दीपोत्सव शुरू हुआ है। तभी से लगातार हर दीपावली पर दिए जलाने की परंपरा चली आ रही है।कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को भगवान श्रीराम रावण का वध कर व लंका पर विजय हासिल करके 14 वर्षों के बाद वनवास की समयावधि को पूरा करने के पश्चात अपनी जन्मभूमि अयोध्या लौटे थे। अपने प्रभु के आने की खुशी में व उनके स्वागत के लिए अयोध्यावासी पूरे नगर को दीयों से रोशन कर दिए थे। यही वजह है कि इस त्योहार को दीप के पर्व से जाना जाता है।

Related News