कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो न्याय मशाल यात्रा

img

गाजियाबाद। महानगर कांग्रेस ने रविवार की शाम को भारत जोड़ो न्याय यात्रा का संदेश अपने पूरे जिले तथा शहर में देने के लिये भारत जोड़ो न्याय मशाल यात्रा का आयोजन किया। यात्रा मालीवाडा चौक से प्रारंभ करके कुरैशी मार्केट, नेहरू नगर, गाजियाबाद पब्लिक स्कूल, बसंत सिनेमा चौक, मालीवाडा, प्राणगढी, दीनागढी, लोहिया नगर, लालक्वाटर, होते हुए गांधी पार्क पर समापन किया गया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में पूरे देश में महगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। हर तरफ अराजकता का माहौल है। देश की 60 प्रतिशत जनता दो समय के खाने के लिए रोटी का इन्तजाम मुश्किल से कर पा रही है। ऐसे में हमारे नेता जननायक राहुल गांधी ने पूर्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 4000 किमी की पदयात्रा करने के बाद आज से मणिपुर से मुम्बई तक की लगभग 7000 किमी की यात्रा शुरू की है। इस यात्रा में राहुल गांधी देश के करोडो लोगों से सीधे संपर्क करेंगे। यह यात्रा बहुत बडा राजनैतिक बदलाव लायेगी और इस वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से इन्डी गठबन्धन की केन्द्र में सरकार बनेगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुशांत गोयल ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी की यह यात्रा मंहगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार अन्याय से त्रस्त देश की जनता को इन समस्याओं से मुक्ति और न्याय दिलाने के लिए एक संघर्ष यात्रा है। मणिपुर में पिछले लगभग आठ महिनो चल रही मारकाट, अराजकता, और महिलाओ पर हो रहे अत्याचार यहां तक की उन्हे निर्वस्त्र करके घुमाने पर भी देश के प्रधानमंत्री का मौन यह साफ दर्शाता है कि उनकी मानवीय संवेदनायें बिल्कुल खत्म हो चुकी है। ऐसे संवेदना विहीन व्यक्ति को प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बने रहना उचित नही है।

राहुल गांधी की यह लगभग 7000 किमी की यह यात्रा करोडों लोगों से सीधा संवाद शीघ्र ही होने वाले लोकसभा चुनाव में केंद्र से भाजपा की जनविरोधी सरकार को उखाड फैंकेगी और देश में इन्डी गठबन्धन की सरकार बनेगी जो लोगों को मंहगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने के लिए कार्य करेगी।

यात्रा में ओमदत्त गुप्ता, कमलेश कुमार, महानगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस, डॉ रत्ना नारायण पांडे, बाबूराम शर्मा, कासिम प्रधान, आशुतोष गुप्ता, बलराज सिंह चावडा,इस्माइल खान, अमित गौड, राजीव गुप्ता, रिजवान मालिक, मनोज शर्मा, खुर्शीद खान,बी के शिशोदिया, निजामुद्दीन आदि सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related News