
Prabhat Vaibhav,Digital Desk : बासी रोटी खाना एक पुरानी परंपरा है, जो दादी-नानी के समय से चली आ रही है। आपने अक्सर कई लोगों को सुबह खाली पेट दूध में भीगी बासी रोटी खाते हुए देखा होगा, कई बुजुर्ग लोग सुबह दूध में भीगी रोटी खाते हैं, और इसके विशेष फायदे होते हैं। अगर आप भी सुबह दूध में भीगी बासी रोटी खाते हैं, तो यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। वहीं कई डॉक्टरों ने भी इसे फायदेमंद बताया है, कुछ डॉक्टरों का कहना है कि अगर रात की बची हुई रोटी को दूध में भिगोकर खाया जाए, तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि हमें सुबह खाली पेट दूध में भीगी बासी रोटी क्यों खानी चाहिए और इसके कितने फायदे हैं।

बासी रोटी में रेजिस्टेंट स्टार्च होता है, जो शरीर के लिए अच्छा होता है। यह स्टार्च जल्दी पचता नहीं है, इसलिए यह आपको लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती और आप ज़्यादा खाने से भी बचते हैं और वजन घटाने में मदद मिलती है।

ऐसे में सुबह खाली पेट दूध में भिगोई हुई बासी रोटी खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है, कब्ज दूर होती है और आंतों में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं। पाचन संबंधी समस्याओं वाले लोगों के लिए यह एक बेहतरीन उपाय है। गैस या अपच से पीड़ित लोगों के लिए भी यह फायदेमंद है।

इसके अलावा सुबह खाली पेट दूध में भिगोई हुई बासी रोटी खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है। दूध और रोटी में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को ताकत देते हैं। सुबह इसे खाने से आप दिनभर ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। इससे कमजोरी और थकान भी दूर होती है।

सुबह खाली पेट दूध में भिगोई हुई बासी रोटी खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है, इसलिए इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। सुबह दूध और रोटी खाने से शरीर का तापमान सामान्य बनाए रखने में मदद मिलती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह खाली पेट दूध में भिगोई हुई बासी रोटी खाने से शरीर को कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर मिलता है, जो शरीर को भीतर से मजबूत बनाता है। और इसे रोजाना खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।

अब आपको बताते हैं कि दूध में बासी रोटी कैसे खाएं? इसके लिए बासी रोटी को टुकड़ों में काट लें और उसे गर्म दूध में भिगो दें। आप चाहें तो इसे ठंडे दूध में भिगोकर भी खा सकते हैं। इसके अलावा स्वाद और ताकत बढ़ाने के लिए आप इसमें काजू, बादाम, किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स भी मिला सकते हैं।