img

बंगाल ।। दिग्गज बीजेपी विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के कांथी स्थित शांतिकुंज आवास के पास आज सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की जनसभा होनी है। यहां रात्रि लगभग 10:30 बजे कुछ दूर पर तृणमूल नेता के घर बम ब्लॉस्ट हो गया।

Abhishek Banerjee

यह ब्लॉस्ट भगवानपुर दो नंबर ब्लॉक के भूपति नगर थाना अंतर्गत अर्जुन नगर ग्राम पंचायत के नाड़याभिला गांव में हुआ। क्षेत्र में इस धमाके में तृणमूल नेता समेत तीन लोगों के मृत्यु हो जाने की खबर है।

तो वहीं दो लोगों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। इसकी अभी तक ऑफिशियल पुष्टि पुलिस और प्रशासन ने नहीं की है। याद दिला दें कि शुभेंदु अधिकारी ने घर के पास होने वाली इस जनसभा को रोकने के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी।