गोपेश्वर। चारधाम यात्रा के शुरू के बाद से अब तक यहां तीर्थ यात्रियों का सैलाब उमड़ रहा है। हर साल की अपेक्षा इस साल यहाँ रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बदरीनाथ में तो सबसे अधिक संख्या एक तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। भीड़ को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी महीने यात्रा का नया रिकॉर्ड बन सकता है। हालांकि चारधाम यात्रा नवंबर महीने तक चलती है। ऐसे में इस बार नया कीर्तिमान बनना तय है।
गौरतलब है कि बदरीनाथ धाम के कपाट आठ मई को खुले थे, तबसे से यहां श्रद्धालुओं का हुजूम उजमा रहा है। इससे पहले बदरीनाथ धाम में सबसे अधिक यात्री साल 2019 में पहुंचे थे। तब यह आंकड़ा 12 लाख से थोड़ा अधिक था। इस साल एक महीने में ही धाम में पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या 6,09,695 हो चुकी है। अगर यही स्थिति बरकरार रही तो जल्द ही सर्वाधिक यात्रियों का नया रिकार्ड बन जाएगा।
कोरोना काल के दो साल बाद शरू हुई यात्रा को लेकर प्रशासन के साथ ही बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति को भी यात्रियों की अधिक संख्या का अनुमान था लेकिन किसी ने ये नहीं सोचा था कि एक महीने में ही यात्रियों की संख्या छह लाख के आंकड़े को पार कर जाएगी। यात्रियों की अधिक संख्या के की वजह से पुलिस, प्रशासन और बीकेटीसी को भी व्यवस्थाएं बनाने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
साल यात्रियों की संख्या
2014 180000
2015 359146
2016 620000
2017 884788
2018 1058490
2019 1240929
2020 145328
2021 197742
2022 609695 (9 जून तक)