CM Dhami in New Tehri on 26 December : मुख्यमंत्री धामी के कार्यक्रम को लेकर भाजपाइयों में उत्साह, तैयारियां जोरों पर

img

नई टिहरी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगामी 26 दिसंबर को नई टिहरी के पीआईसी में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने बताया कि आगामी 26 दिसंबर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जो कि नई टिहरी के पीआईसी मैदान में होगा। इस कार्यक्रम में विकास की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास होगा और सीएम आम जनसभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के इस जनपद भ्रमण को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल सीएम के कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यालय नई टिहरी में पदाधिकारी की बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत की कार्ययोजना बनाई। जिलाध्यक्ष नौटियाल ने सभी मंडल अध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को अधिक से अधिक लायें।

बैठक में भाजपा प्रान्त पदाधिकारों में देवेंद्र बेलवाल, गिरिश बठवाल, मदन रावत, खेम सिंह चौहान, विनोद रतूड़ी। जिला पदाधिकारियों में चतर सिंह, राजेंद्र जुयाल, शीश राम थपलियाल, हर्षमणि सेमवाल, विजय लक्ष्मी नौटियाल, रविन्द्र चौहान, विनीत उनियाल आदि मौजूद रहे।

 

Related News