CM Dhami Lohaghat Visit : मुख्यमंत्री धामी आएंगे लोहाघाट, कार्यक्रम 11 फरवरी को, जानिए

img

लोहाघाट। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगामी 11 फरवरी को लोहाघाट आएंगे और यहां नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर डीएम व एसपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

प्रस्तावित कार्यक्रम को सफलतापूर्वक कराए जाने के संबंध में जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागार लोहाघाट में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, स्था

जिलाधिकारी ने बताया कि 11 फरवरी को मुख्यमंत्री का नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत लोहाघाट आना प्रस्तावित है। इस प्रस्तावित कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करने के अतिरिक्त रोड शो में प्रतिभाग भी करेंगे व विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण व विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी प्रस्तावित है। जीआईसी खेल मैदान में हैलीपेड होगा।

नगर पालिका के नेहरू ग्राउंड में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाएंगी, जहां मुख्यमंत्री विकास प्रदर्शनी का जायजा लेकर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, वाहन पार्किंग व्यवस्था आदि पर चर्चा की गई।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला माहरा, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, भाजपा महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, बाराकोट ब्लाक प्रमुख विनिता फर्त्याल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, एसपी अजय गणपति, सीडीओ संजय कुमार सिंह, एडीएम हेमंत वर्मा, एसडीएम रिंकू बिष्ट, मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के नोडल अधिकारी केएस बृजवाल सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related News