img

वेस्ट बंगाल की सीएम ममता बनर्जी एक बार फिर राजधानी दिल्ली के दौरे पर जाने वाली हैं। सचिवालय सूत्रों ने बताया है कि दिसंबर महीने के पहले हफ्ते में वह दिल्ली जाएंगी जहां पीएम मोदी संग उनकी मुलाकात हो सकती है।

pm modi mamta

खुद पीएम मोदी ने देश के सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को समन्वय बैठक के लिए बुलाया है जिसमें ममता बनर्जी के शामिल होने की संभावना है। सचिवालय सूत्रों ने बताया है कि मुख्यमंत्रियों संग मीटिंग के बाद ममता बनर्जी के साथ पीएम मोदी अलग से मीटिंग कर सकते हैं। इसमें प्रदेश के कई अलग अलग मांगों को लेकर चर्चा होगी।

तो वहीं, इसके साथ साथ वेस्ट बंगाल सरकार निरंतर दावा करती रही है कि ग्राम सड़क योजना के लिए प्रदेश का 5500 करोड़ रुपये केंद्र के पास बकाया है। इसमें से सिर्फ 584 करोड़ रुपये केंद्र ने दिया है जबकि 4916 करोड़ रुपए अभी भी दिए जाने हैं।

सीएम ममता बनर्जी यह भी दावा करती रही हैं कि प्रदेश सरकार के जीएसटी के तौर पर नौ हजार करोड़ रुपये केंद्र से मिलने हैं, किंतु अभी तक नहीं मिले हैं। इसी मामले को लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हो सकती है।