
uttarakhand news / देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक विधानसभा में जीत पर पार्टी मुख्यालय में जमकर जश्न मनाई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए जनता ने नये राजनीतिक समीकरण के संदेश दे दिये हैं।
इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में पार्टी मुख्यालय से जुलूस निकाल कर घंटाघर पहुंचे और यहां हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके पश्चात तत्पश्चात डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी,परन्तु वहां की महान जनता ने भाजपा व प्रधानमंत्री मोदी को करारा जवाब देकर नये राजनैतिक समीकरण बनने के संकेत दिये हैं।
उन्होंने कहा कि अब देश की जनता भाजपा के जुमलों में नही आने वाली है। पिछले 8 सालों में महंगाई, बेरोजगारी से लोगों में आक्रोश बना हुआ है। किसान और मजदूर कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसवन्दिर सिंह गोगी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत सभी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए कहा कि आज सामाजिक तौर पर हमें जाति, धर्म, भाषा, खान-पान, वेशभूषा के आधार पर बांटा जा रहा है।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन मथुरा दत्त जोशी,महामंत्री संगठन/प्रशासन विजय सारस्वत,पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट,विधायक फुरकान अहमद,उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना,मीडिया प्रभारी पीके अग्रवाल,मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी,दर्शन लाल,पछुवादून की अध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल,अभिषेक तिवाडीं,विकास नेगी, विरेन्द्र पंवार, मनीष वर्मा, नवनीत सती आदि मौजूद थे।