img

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चिराग पासवान को एनडीए में शामिल होने के लिए भेजा पत्र, मंत्रिमंडल में शामिल होने की अटकलें शुरू

img

पिछले काफी समय से सक्रिय राजनीति से अलग-थलग पड़े लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान को अब भाजपा हाईकमान ने याद किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को 18 जुलाई को दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल होने का आमंत्रण भेजा है। 

हालांकि अभी कुछ समय पहले भाजपा के हाईकमान की ओर से भी चिराग पासवान को लेकर सख्त रवैया देखा गया है। इसकी बड़ी वजह है कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष को एकजुट करने में लगे हुए हैं। ऐसे में भाजपा भी चिराग पासवान को अपने पाले में शामिल करने के संकेत भी दे चुकी है। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चिराग पासवान को को पत्र लिखा है। 

बता दें कि चिराग में 18 जुलाई को होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रण भेजा है। पत्र में लिखा है कि आपकी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की अहम साथी है। एनडीए के महत्वपूर्ण साथी दल के रूप में आप आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार द्वारा देश के विकास को गति देने वाली सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा के प्रमुख सहयोगी भी हैं।

साथ ही लिखा है, 'आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने पिछले 9 वर्षों में देश के बहुआयामी विकास को नई ऊंचाई प्रदान की है। एनडीए सरकार में गरीब कल्याण, सांस्कृतिक गौरव की पुनर्स्थापना, आर्थिक प्रगति, देश की रक्षा सुरक्षा, विदेश में भारत की मजबूत साख सहित अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं ये भी हैं कि चिराग पासवान को कैबिनेट विस्तार के बाद केंद्र में मंत्री पद भी दिया जा सकता है। 

गौरतलब है कि, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख और लोकसभा सांसद चिराग पासवान के एनडीए में शामिल होने की अटकलें लग रही थीं। इस बाबत कुछ समय पहले उन्होंने दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की थी। यह माना जा रहा था कि, चिराग ने एनडीए में शामिल की डील कर ली है। साथ ही उनका नरेंद्र मोदी सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाना तय माना जा रहा था।

Related News