'केरला द स्टोरी': देश में लगातार नाबालिग हिंदू लड़कियों को बनाया जा रहा लव जिहाद का शिकार

img

क्राइम न्यूज। अब राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की एक हिंदू लड़की की आपबीती में लव जिहाद जैसी डरावनी टीस उभरी है। तीन साल से स्थानीय कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ रही इस लड़की को सोशल मीडिया के माध्यम से जाल मं फंसाया गया।

इस छात्रा के पिता ने यह मामला कोतवाली में दर्ज कराया है। उन्होंने कहा है कि 15 मई को मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के नाहरगढ़ थाने से एक महिला सिपाही ने उन्हें फोन किया। उसने बताया कि आपकी बेटी थाने में है। उसे हम रात को यहां नहीं रख सकते। यह सुनकर वह दंग रह गए। तब वह परिचितों के साथ सबसे पहले कोचिंग इंस्टीट्यूट पहुंचे। वहां बेटी के न मिलने पर नाहरगढ़ थाना पहुंचे।

इन लोगों को वहां पुलिस ने बताया कि लड़की को क्यामपुर के आरिफ खान के साथ संदिग्ध हालत में डिटेन किया गया है। पिता का कहना है कि इसके बाद बेटी ने आपबीती सुनाई। इसके बाद आरिफ को गिरफ्तार कर उन्हें बेटी सौंप दी गई।

आरिफ का शिकार बनी इस लड़की की आपबीती दहला देने वाली है। उसने कहा-' आरिफ खान से दो साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद वह शादी करने की जिद करने लगा। कुछ दिन पहले वह बस स्टैंड से उसको जबरन उठा ले गया। फिर अजमेर दरगाह ले गया। उसका शारीरिक शोषण किया। '

पीड़ित छात्रा के पिता का कहना है कि अब आरिफ खान का परिवार का हम लोगों को धमका रहा है। वह कहता है कि आरिफ को कुछ हुआ तो तुम सबको खत्म कर दिया जाएगा। बेटी डरी हुई है। उसने आत्महत्या का प्रयास किया। उधर, इस बीच नाबालिग लड़की का आरिफ खान के साथ बुर्का में फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि यह फोटो किसने वायरल किया।
 

Related News