
सिमडेगा9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

निक्की-सलीमा
- खूंटी व सिमडेगा में होगा भव्य स्वागत, एक दिन बाद जाएंगी दिल्ली
टोक्यो ओलिंपिक में दमदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला हाॅकी टीम की खिलाड़ी सिमडेगा की सलीमा टेटे और खूंटी की निक्की प्रधान मंगलवार को रांची लौटेंगी। रांची एयरपाेर्ट से दाेनाें सुबह 9 बजे हॉकी झारखंड की ओर से उपलब्ध कराई गई कार से पहले खूंटी, फिर सिमडेगा जाएंगी।
हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी के अनुसार, एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम के सामने दाेपहर करीब 2 बजे सुदूर गांवाें से आने वाली 50 हॉकी प्रतिभाओं से सलीमा और निक्की मिलेंगी और अपने अनुभव साझा करेंगी। टिप्स भी देंगी। इस दाैरान खिलाड़ी उनसे सीधे सवाल भी कर सकेंगे।
कार्यक्रम में शामिल हाेने के बाद निक्की खूंटी और सलीमा अपने गांव बड़कीछापर जाएंगी। एक दिन रहकर दोनों रांची लौटेंगी, फिर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने दिल्ली चली जाएंगी।
हॉकी स्टार के कार्यक्रम तय
- 1.30 बजे सिमडेगा पहुंचेंगी, प्रिंस चौक पर ढोल-नगाड़ों से नागरिक अभिनंदन होगा।
- मौसम साफ रहा तो खुली जीप पर बैठाकर एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम तक लाया जाएगा।
- दोपहर 2 बजे सुदूर गांवों के हॉकी खिलाड़ियों से रूबरू होंगी।
- सिमडेगा नगर भवन में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी।
- निक्की और सलीमा कार से 10 बजे सुबह खूंटी पहुंचेंगी, जहां स्वागत होगा।