img

यूपी के जनपद बाराबंकी में सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टा से शुरू हुआ झगड़ा हत्या तक पहुंच गया। सरेआम गुंडो ने 19 वर्षीय बालक की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। परिवार के लोगों ने महीनों पहले दी गई कंप्लेन का संज्ञान न लेने पर पुलिस पर लापरवाही का इल्जाम लगाया है। वारदात के बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।

Murder.JPG 1

जानकारी के मुताबिक, पीरबटावन रौतन गढ़ही के रहने वाले शुगन्तु उर्फ़ प्रिंस शर्मा को कुछ गुंडो ने बीती रात्रि लगभग आठ बजे शहर के पल्हरी चौराहे पर सरेआम दौड़ाकर चाकुओं से गोद डाला। खून से लहुलूहान युवक अपनी जान बचाने के लिए बहुत दूर तक भागता रहा। जानकारी मिलते ही एसपी भारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पर पहुंचे। जहां मृत पड़े शुगन्तु को पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंचाया। जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार युवक के पैर में चाकुओं से हमले के कई जख्म मिले हैं। निजी अंग पर भी कई वार किए गए हैं, जिससे शरीर से बहुत खून निकलने उसकी उसकी मृत्यु हो गई।

सोशल मीडिया पर रील बना कर दी धमकी

मृतक के परिवार में एक शख्स ने बताया कि लगभग नौ महीने पहले कई युवकों ने उसके छोटे भाई से झगड़ा कर उसका वीडियो वायरल किया था। तभी से इंस्टाग्राम रील बनाकर आरोपी लड़के उसके भाई को निरंतर धमकी दे रहे थे।