img

चमत्कारी पौधा है मधु कामिनी, घर में लगाने से होती है मनोकामना पूर्ण

img

धर्म डेस्क। घर में वास्तु नियम के अनुसार पौधे लगाने से शुभ फल प्राप्त होता है। आमतौर पर तुलसी, शमी, बेलपत्र आदि के पौधे घर पर लगाना शुभ माना जाता है। घर या आसपास लगे पौधों का हमारे जीवन में बहुत प्रभाव पड़ता है। शुभ पौधों की श्रेणी में एक ऐसा भी पौधा है, जिसे घर पर लगाने से व्यक्ति की संपूर्ण इच्छाएं पूर्ण हो जाती है। घर में लक्ष्मी का वास होने लगता है। परिवार में सद्भाव बढ़ता है। पति पत्नी में प्रेम प्रगाढ़ होता है।  

वास्तु शास्त्र के अनुसार पौधे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और नकारात्मक ऊर्जा का विनाश होता है। कुछ पौधे बेहद लाभदायक होते हैं। ऐसा ही एक पौधा है, मधु कामिनी। मधु कामिनी के पौधे को सभी तरह की मनोकामना पूर्ण करने वाला पौधा माना गया है। अंग्रेजी में इस पौधे को ऑरेंज जैस्मिन कहते हैं। इस पौधे को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा सका विनाश होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार मधु कामिनी का पौधा घर परिवार में सद्भाव बढ़ाता है। इसके साथ ही यह पौधा पति-पत्नी के बीच क्लेश को दूर करता है और वैवाहिक जीवन में आने वाली समस्त प्रकार की परेशानियों को दूर हो जाती हैं। वास्तु के अनुसार मधु कामिनी के पौधे को घर पर लगाने से पति और पत्नी के संबंधों में मिठास आती है।  इस पौधे के प्रभाव से घी केस आसपास स्वस्थ्य वारावरण निर्मित होता है। इसके पुष्प भी बेहद सूंदर और खुशबू बिखेरने वाले होते हैं।  

Related News