
देहरादून। मुख्यमंत्री ने नैनीताल जिले में एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान पिछले माह जम्मू कश्मीर में बलिदानी हुए रातीघाट निवासी लांस नायक संजय बिष्ट के घर पहुंचे।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बलिदानी संजय के परिवार के एक सदस्य को जल्द नौकरी देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बलिदानी संजय बिष्ट के बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कि संजय की याद में कैंची हरतपा - हली मोटर मार्ग को अब बलिदानी लांस नायक संजय बिष्ट मार्ग से जाना जाएगा।