img

Uttarakhand: खराब मौसम में मेरु सुमेरु पर्वत पर फंसे तीर्थयात्री, SDRF के जवानो ने किया रेस्कयू

img

रुद्रप्रयाग 27 मई। मौसम खराब होने से केदारनाथ के मेरु सुमेरु पर्वत पर फंसे तीर्थयात्री सचिन गुप्ता (38) के लिए SDRF के जवान देवदूत बन गए। सचिन को सुरक्षित निकाल लिया गया है। वह वृंदावन (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं।

जिला नियंत्रण कक्ष ने 26 मई को SDRF को सूचना दी थी कि केदारनाथ से भैरव मंदिर की तरफ तीन से चार किलोमीटर आगे मेरु सुमेरु पर्वत के पास एक तीर्थयात्री फंस गया है। मौसम खराब है। भारी बर्फबारी हो रही है। इसके बाद SDRF टीम वहां के लिए रवाना हुई।

SDRF के जवान अत्यधिक विकट परिस्थितियों, दुर्गम मार्ग और भारी बर्फबारी के बीच अदम्य साहस का परिचय देते हुए पैदल बर्फ पर चलकर सचिन के पास पहुंचे। जवानों ने वैकल्पिक संसाधनों का प्रयोग करते हुए सचिन को सुरक्षित केदारनाथ पहुंचाया। इसके बाद उन्हें विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related News
img

Latest News
img
img
img
img
img