
नई दिल्ली। बीते कई दिनों से भारत के उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य कई राज्यों में गर्मी जमकर कहर बरपा रही। आलम ये है कि लोगों का घर से बहार निकलना मुश्किल हो गया है। इस बीच, मौसम विभाग (IMD) ने एक डराने वाली भविष्यवाणी कर दी है। अब मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि इस बार अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
मौसम विभाग का कहना है कि इस साल तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। चूंकि, मई का महीना सबसे गर्म महीना माना जाता हैं। ऐसे में पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस अधिक ऊपर जा छू सकता है। हालांकि ये ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड नहीं है लेकिन फिर भी अधिकतम तापमान 52.6 डिग्री सेल्सियस तक जानें के आसार बनते हुए नजर आ रहे हैं।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अभी भी देश के कई इलाकों में गर्मी का भीषण सितम जारी रहने वाला है। हालांकि इस बार बारिश की स्थिति में थोड़ा सुधार आएगा। मौसम विभाग ने बताया है कि देशभर में मार्च से अब तक सामान्य से 32 फीसदी कम बरसात हुई है लेकिन मई के महीने में इस बार 109 फीसदी यानी सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार हैं।
उत्तर प्रदेश में बांदा जिले में बीते दिन तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड के स्तर तक पहुंच गया। इसके साथ ही कई अन्य इलाकों में भी अब तक का सबसे उच्च तापमान दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, झांसी और लखनऊ में तापमान क्रमश: 46.8 डिग्री सेल्सियस, 46.2 डिग्री सेल्सियस और 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।