img

जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो BJP ने रविवार को जारी किया, जिसमें उनके कमरे को कई लोग सफाई करते देखे जा रहे हैं। तत्पश्चात, BJP अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस वार्ता कर सीएम अरविंद केजरीवाल से सवाल किया कि वीडियो जारी होने के बाद सत्येंद्र जैन को पद से क्यों नहीं हटाया जा रहा है।

satyandera jain

पात्रा ने पूरे मामले पर केजरीवाल पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सत्येंद्र जैन को जेल में निरंतर वीवीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा है और 8 से 10 लोग उनकी सेवा में लगे हुए हैं, यह सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है।

उन्होंने कहा कि ऐसी क्या वजह है कि अरविंद केजरीवाल खुले तौर पर झूठ बोलकर हर बार निकल जाते हैं। झूठ बोलकर एक रेपिस्ट को फिजियोथैरेपिस्ट बताया जाता है। वह खुले तौर पर न सिर्फ उसे डिफेंड करते हैं, बल्कि मीडिया के सामने मुस्कुराते नजर आते हैं। कोर्ट ने साफ तौर पर कहा है यह सत्येंद्र जैन को जो सुविधाएं जेल में दी जा रही है, वह संविधान के अनुच्छेद 14 का सीधे तौर पर उल्लघंन है।

वहीं, उन्हें पसंदीदा खाना देकर स्पष्ट तौर पर दिल्ली पुलिस प्रिजन एक्ट का उल्लघंन किया जा रहा है। सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल के अंदर वीवीआईपी ट्रीटमेंट देने के लिए अलग से 10 लोगों की नियुक्ति की गई है। अरविंद केजरीवाल सत्येंद्र जैन को लेकर इतने प्रोटेक्टिव क्यों है।