img

Prabhat Vaibhav,Digital Desk : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के मंच पर एक बार फिर उस 15 साल के लड़के ने सनसनी मचा दी है, जिसे दुनिया भविष्य का 'सुपरस्टार' मान रही है। राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया है। महज 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर वैभव ने आईपीएल इतिहास के कई बड़े रिकॉर्ड्स को ताश के पत्तों की तरह बिखेर दिया है।

अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की 'कुटाई': 300 के स्ट्राइक रेट से बरसे रन

चेन्नई द्वारा दिए गए 128 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी काल बनकर आए। उन्होंने अफगानिस्तान के जादुई स्पिनर नूर अहमद और न्यूजीलैंड के घातक तेज गेंदबाज मैट हेनरी जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारों को मैदान के चारों ओर दौड़ाया। वैभव ने अपनी इस आक्रामक पारी में 5 गगनचुंबी छक्के और 4 करारे चौके जड़े। आउट होने से पहले उन्होंने मात्र 17 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 300 से भी ऊपर रहा।

आईपीएल इतिहास के 'एलीट क्लब' में शामिल: तीसरा सबसे तेज अर्धशतक

वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल इतिहास में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सुनील नारायण और यूसुफ पठान जैसे दिग्गजों की बराबरी कर ली है। आईपीएल के सबसे तेज अर्धशतकों की सूची अब कुछ इस प्रकार है:

खिलाड़ी का नामगेंदेंटीमबनामवर्ष
यशस्वी जायसवाल13राजस्थान रॉयल्सकेकेआर2023
केएल राहुल14पंजाब किंग्सदिल्ली कैपिटल्स2018
पैट कमिंस14केकेआरमुंबई इंडियंस2022
वैभव सूर्यवंशी15राजस्थान रॉयल्ससीएसके2026
सुनील नारायण15केकेआरआरसीबी2017
यूसुफ पठान15केकेआरसनराइजर्स हैदराबाद2014

पिछले साल 35 गेंदों में जड़ा था शतक, तोड़ा था भारतीयों का रिकॉर्ड

वैभव की यह कोई पहली चमत्कारी पारी नहीं है। आईपीएल 2025 में उन्होंने मात्र 14 साल की उम्र में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रचा था। वह आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी और सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बने थे। हालांकि, आईपीएल का सबसे तेज ओवरऑल शतक आज भी क्रिस गेल (30 गेंदें) के नाम दर्ज है, लेकिन वैभव जिस रफ्तार से खेल रहे हैं, वह दिन दूर नहीं जब 'यूनिवर्स बॉस' का रिकॉर्ड भी खतरे में होगा।