Prabhat Vaibhav,Digital Desk : 25 जून, बुधवार को देशभर में अमावस्या का पावन पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाएगा। इस दिन शिवभक्त भगवान महादेव को जल अर्पित कर उनकी आराधना करेंगे। धार्मिक मान्यता है कि अमावस्या के दिन जलाभिषेक करने से भगवान शिव विशेष रूप से प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। इससे जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और मनचाही इच्छाएं पूरी होती हैं।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस अमावस्या पर दो राशियों पर भोलेनाथ की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। इनके जीवन में आर्थिक उन्नति, मानसिक शांति और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये दो भाग्यशाली राशियां:
1. वृषभ राशि (Taurus): शिव कृपा से खुलेगा भाग्य
अमावस्या के दिन वृषभ राशि वालों पर शिवशंकर की विशेष कृपा बरसेगी। इस राशि के जातकों की लंबे समय से अटकी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
घर-परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। आर्थिक रूप से मजबूती आएगी, रुके हुए पैसे मिलने के योग हैं।आमदनी में बढ़ोतरी होगी और बचत करने के अवसर मिलेंगे। करियर में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं, जिससे लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और आप दोनों के रिश्ते में मधुरता आएगी। धार्मिक कार्यों और सेवा में रुचि बढ़ेगी। स्वादिष्ट भोजन और किसी तीर्थ स्थान की यात्रा का योग बन रहा है। व्यापार में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
2. सिंह राशि (Leo): यश, यात्रा और सफलता के योग
अमावस्या का दिन सिंह राशि वालों के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। भगवान शिव की कृपा से जीवन में नए अवसर दस्तक देंगे।
यात्रा और वाहन सुख प्राप्त होने के योग बनेंगे। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी, कोई पुराना निवेश लाभ दे सकता है। किसी महत्वपूर्ण सरकारी या सामाजिक कार्य में भागीदारी हो सकती है। यश और सम्मान मिलेगा, खासतौर पर राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ होगा। धार्मिक यात्रा की संभावना है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। व्यापार में आ रही परेशानियां दूर होंगी और आर्थिक लाभ मिलेगा। बिगड़े हुए काम धीरे-धीरे सुधरते नजर आएंगे। शिवजी को सफेद वस्तुओं का दान करना शुभ रहेगा।
                    
                      
                                         
                                 
                                    



