img

Prabhat Vaibhav,Digital Desk : बिहार के भोजपुर जिले की रहने वाली और सीमा सुरक्षा बल (BSF) में तैनात सपना कुमारी ने अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित 21वें वर्ल्ड पुलिस गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर भारत और बिहार का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 27 जून से 6 जुलाई 2025 तक अमेरिका के अलबामा राज्य में हो रही है।

सपना कुमारी ने तीरंदाजी की तीन प्रमुख श्रेणियों में पदक जीते हैं। उन्होंने फील्ड आर्चरी और 3डी आर्चरी में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि टारगेट आर्चरी में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।

उनकी इस कामयाबी को बिहार और भारत के खेल इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। सीमा सुरक्षा बल का प्रतिनिधित्व करते हुए सपना ने यह सिद्ध कर दिया कि देश की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।

राज्य सरकार और खेल विभाग ने सपना की उपलब्धि की खुलकर सराहना की है। खेल विभाग का कहना है कि सपना की यह सफलता सुरक्षा बलों में कार्यरत खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

बिहार के खेल प्रेमियों और अधिकारियों में इस उपलब्धि को लेकर काफी उत्साह है, और यह उम्मीद की जा रही है कि यह सफलता आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करेगी।