
Prabhat Vaibhav,Digital Desk : स्पेसएक्स ने पुष्टि की है कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और चालक दल को लेकर जा रहा स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से सफलतापूर्वक अनडॉक हो गया है। यानी शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष यान अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से सफलतापूर्वक अलग हो गया है और पृथ्वी पर लौटने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
भारतीय अंतरिक्ष यात्री सुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 18 दिन बिताने के बाद सोमवार को पृथ्वी पर लौट आए। उन्होंने एक्सिओम-4 मिशन के तहत ऐतिहासिक यात्रा की। इससे पहले विदाई समारोह में सुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष से भारत की ताकत और आत्मविश्वास की एक झलक साझा की थी। मंगलवार को उनका अंतरिक्ष यान कैलिफ़ोर्निया तट के पास समुद्र में उतरेगा।
वे एक्सिओम-4 मिशन के तहत लौट रहे हैं। इस कड़ी में, उनका अंतरिक्ष यान पहले ही आईएसएस से अनडॉक हो चुका है। यह मिशन भारत, हंगरी और पोलैंड के लिए भी अंतरिक्ष में वापसी का प्रतीक है, क्योंकि ये देश चार दशकों के बाद फिर से अंतरिक्ष में भाग ले रहे हैं।
सुभांशु शुक्ला और उनकी टीम ड्रैगन अंतरिक्ष यान में सवार हैं और शाम लगभग 4:50 बजे (भारतीय समयानुसार) अंतरिक्ष स्टेशन से अनडॉक हो गए हैं। इसके बाद, यह अंतरिक्ष यान 22.5 घंटे की यात्रा के बाद मंगलवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:01 बजे कैलिफ़ोर्निया तट के पास समुद्र में उतरेगा। यह पूरी प्रक्रिया स्वचालित होगी और इसमें किसी भी प्रकार के मानवीय हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं होगी।
अंतरिक्ष यान वापसी प्रक्रिया
आईएसएस से अलग होने के बाद, ड्रैगन अंतरिक्ष यान कई इंजनों को जलाकर स्टेशन से सुरक्षित दूरी पर पहुँच जाएगा। इसके बाद, यह पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश करेगा। इस दौरान इसका तापमान 1,600 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। पैराशूट दो चरणों में खुलेगा, पहले 5.7 किलोमीटर की ऊँचाई पर स्थिर होगा और फिर लगभग दो किलोमीटर पर मुख्य पैराशूट खुलेगा, जिससे अंतरिक्ष यान सुरक्षित रूप से उतर सकेगा।