
Prabhat Vaibhav,Digital Desk : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल व्यक्ति की राशि पर गहरा प्रभाव डालती है। हर राशि का एक विशेष स्वामी ग्रह होता है, जो उसके जीवन में घटित घटनाओं को प्रभावित करता है। आइए जानते हैं 22 मई 2025, गुरुवार के दिन मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल
मेष राशि: आज का दिन सेहत के लिहाज से बेहतर रहेगा, लेकिन आर्थिक रूप से सावधानी बरतें। ऑफिस में अधिक काम के चलते तनाव हो सकता है। रिश्तेदार या पड़ोसी से विवाद की संभावना है।
वृषभ राशि: घरेलू काम में विशेष सतर्कता जरूरी है। आर्थिक योजनाओं का पालन करें। नई शुरुआत के लिए अच्छा दिन है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
मिथुन राशि: आज आनंद और खुशी का अनुभव होगा। खर्च पर नियंत्रण रखें। रिश्तों में सकारात्मक बदलाव आएंगे। धार्मिक गतिविधियों में रुचि लें। विवादों से दूर रहें।
कर्क राशि: ऊर्जा से भरपूर दिन रहेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। कार्यस्थल पर सावधानी बरतें।
सिंह राशि: खाली समय में मनोरंजन करें। परिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। बच्चों की शिक्षा पर खर्च होगा। सामाजिक कार्यों में भाग लें।
कन्या राशि: आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नया प्रोजेक्ट तरक्की देगा। जरूरी कार्यों में समय लगाएं। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे।
तुला राशि: अचानक आर्थिक लाभ होगा। व्यापार में नए संबंध बनेंगे। अकेले वक्त बिताने से मन शांत रहेगा। वैवाहिक जीवन अत्यंत सुखमय होगा।
वृश्चिक राशि: स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ होगा। विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई जरूरी है।
धनु राशि: दिमाग शांत रखें। निवेश से बचें। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएं। ऊर्जा और उत्साह से घरेलू तनाव कम होगा। जीवनसाथी की तरफ से खुशखबरी मिलेगी।
मकर राशि: सेहत में सुधार होगा। बचत करने में सफल होंगे। करियर में प्लानिंग जरूरी है। परिवार के साथ सुखद पल बिताएंगे। कारोबार में सलाह लाभदायक होगी।
कुंभ राशि: नकारात्मक लोगों से दूर रहें। समझदारी से खर्च करें। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। व्यावसायिक रूप से दिन अच्छा रहेगा।
मीन राशि : बुद्धि से आर्थिक लाभ होगा। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। बच्चों के साथ समय बिताएं। जीवनसाथी से मतभेद न करें। व्यापारियों के लिए लाभकारी दिन रहेगा।