
Prabhat Vaibhav, Digital Desk: अगर आप रोमांस, कॉमेडी और एक्शन फिल्में देखकर थक गए हैं। तो इस लिस्ट में हम आपको उन हॉरर फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। जो इस साल बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देंगी। तो चलिए देखते हैं ये कब रिलीज होंगी।
'माँ' - इस लिस्ट में सबसे पहला नाम काजोल की फिल्म 'माँ' का है। यह एक माँ की भावनात्मक कहानी होने के साथ-साथ एक हॉरर फिल्म भी है। इसका निर्देशन विशाल पुरीया ने किया है। यह फिल्म 28 जून 2025 को रिलीज होने जा रही है।
'द राजा साब'- साउथ के सुपरस्टार प्रभास भी बहुत जल्द एक हॉरर फिल्म में नजर आएंगे। इसका नाम 'द राजा साब' है। इसे मारुति ने डायरेक्ट किया है। प्रभास की यह फिल्म भी सस्पेंस और थ्रिलर है। जो 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी।
'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट'- इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल 15 मई 2026 बताई जा रही है। इसे अरुणाभ कुमार और दीपक मिश्रा ने डायरेक्ट किया है और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है।
'भूत बंगला'- अक्षय कुमार जल्द ही हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ तब्बू और परेश रावल भी हैं। खबरें हैं कि यह फिल्म अगले साल 2 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। आपको बता दें कि एक्टर की हाल ही में 'हाउसफुल 5' भी रिलीज हुई है। इसके अलावा उनके पास 'हेरा फेरी 3' भी है।
'थामा' - इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना पहली बार साथ नजर आएंगे। उनकी फिल्म 'थामा' इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। यह एक खूनी और रोमांचकारी हॉरर फिल्म है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज करेगी।