Prabhat Vaibhav,Digital Desk : सरकार ने सभी पेंशनधारियों के लिए ई-केवाईसी (जीवन प्रमाणीकरण) कराना अनिवार्य कर दिया है। जिन लाभार्थियों ने अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनके लिए 31 दिसंबर अंतिम तारीख तय की गई है। समय सीमा के बाद ई-केवाईसी नहीं कराने पर पेंशन का भुगतान अस्थायी रूप से रोका जा सकता है।
पेंशनधारियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए फुलवरिया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। लच्छन टोला, बथुआ बाजार, मिश्र बतरहा सहित कई स्थानों पर प्रतिदिन ई-केवाईसी कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
इन शिविरों में आधार कार्ड और जरूरी दस्तावेजों के जरिए ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। प्रशासन ने पेंशनधारियों से अपील की है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते ई-केवाईसी करा लें, ताकि पेंशन भुगतान में कोई रुकावट न आए।
शिविरों में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग पेंशनधारियों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे उन्हें आसानी से सुविधा मिल सके। साथ ही, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अधिक से अधिक लोगों से शिविरों में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की है।



_1814916384_100x75.jpg)
