Prabhat Vaibhav,Digital Desk : जदयू ने गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची (JDU Second Candidate List 2025) जारी कर दी है। इस सूची में कुल 44 उम्मीदवार शामिल हैं। इससे पहले बुधवार को पार्टी ने 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। दोनों सूचियों को मिलाकर, जदयू ने अपने 101 सीटों पर सभी उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।
इस दूसरी सूची में कई अहम बदलाव देखे गए हैं। 17 विधानसभा क्षेत्रों में पुराने उम्मीदवारों की जगह नए नामों को मैदान में उतारा गया है। सूची में कुल 9 महिला उम्मीदवार हैं, जिनमें से कुछ पहली बार जदयू की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। दोनों सूचियों को मिलाकर अब जदयू में कुल 13 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं।
दूसरी सूची में महिला उम्मीदवारों के नाम
जदयू की दूसरी सूची में शामिल महिलाओं में कई वर्तमान विधायक भी हैं। इस सूची में शामिल हैं:
- बाबूबरही: मीना कामत
- फुलपरास: शीला मंडल
- त्रिवेणीगंज: सोनमरानी सरदार
- अररिया: शगुफ्ता अजीम
- धमदाहा: लेशी सिंह
- बेलागंज: मनोरमा देवी
- नवादा: विभा देवी
- केसरिया: शालिनी मिश्रा
- शिवहर: श्वेता गुप्ता
अल्पसंख्यक प्रतिनिधित्व
पहली सूची में जदयू ने किसी भी अल्पसंख्यक उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया था। वहीं दूसरी सूची में चार अल्पसंख्यक उम्मीदवारों को टिकट मिला है। इनमें शामिल हैं:
- अररिया: शगुफ्ता अजीम
- जोकीहाट: मंजर आलम
- अमौर: सबा जफर
- चैनपुर: जमा खान
दूसरी सूची में उम्मीदवारों की पूरी सूची (44 सीटें)
- वाल्मीकिनगर – धीरेंद्र प्रताप सिंह
- सिकटा – समृद्ध वर्मा
- नरकटिया – विशाल साह
- केसरिया – शालिनी मिश्रा
- शिवहर – श्वेता गुप्ता
- सुरसंड – नागेंद्र राउत
- रुन्नीसैदपुर – पंकज मिश्रा
- हरलाखी – सुधांशु शेखर
- बाबूबरही – मीना कामत
- फुलपरास – शीला मंडल
- लौकहा – सतीश साह
- निर्मली – अनिरुद्ध प्रसाद यादव
- पिपरा – रामविलास कामत
- सुपौल – बिजेंद्र प्रसाद यादव
- त्रिवेणीगंज (सुरक्षित) – सोनम रानी सरदार
- रानीगंज (सुरक्षित) – अचमित ऋषिदेव
- अररिया – शगुफ्ता अजीम
- जोकीहाट – मंजर आलम
- ठाकुरगंज – गोपाल अग्रवाल
- अमौर – सबा जफर
- रुपौली – कलाधर मंडल
- धमदाहा – लेशी सिंह
- कदवा – दुलालचंद गोस्वामी
- मनिहारी (सुरक्षित) – शंभु सुमन
- बरारी – विजय सिंह निषाद
- गोपालपुर – बुलो मंडल
- सुल्तानगंज – डॉ. ललित नारायण मंडल
- कहलगांव – शुभानंद मुकेश
- अमरपुर – जयंत राज
- धोरैया (सुरक्षित) – मनीष कुमार
- बेलहर – मनोज यादव
- चैनपुर – जमा खान
- करगहर – बशिष्ठ सिंह
- काराकाट – महाबली सिंह
- नोखा – नागेंद्र चंद्रवंशी
- कुर्था – पप्पू कुमार वर्मा
- जहानाबाद – चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी
- घोसी – ऋतुराज
- नवीनगर – चेतन आनंद
- रफीगंज – प्रमोद कुमार सिंह
- बेलागंज – मनोरमा देवी
- नवादा – विभा देवी
- चकाई – सुमित कुमार सिंह
- झाझा – दामोदर रावत
इस नई घोषणा के साथ जदयू ने महिला और अल्पसंख्यक प्रतिनिधित्व को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया है।
_955355512_100x75.jpg)
_675276313_100x75.jpg)
_29894531_100x75.jpg)
_603744191_100x75.jpg)
_1553822084_100x75.jpg)