
Prabhat Vaibhav,Digital Desk : गर्मियों में फ्रिज हर घर का अभिन्न हिस्सा बन जाता है। तेज़ गर्मी से बचने के लिए लोग हर खाने-पीने की चीज़ फ्रिज में रख देते हैं। लेकिन कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं, जिनको फ्रिज में रखने से उनका स्वाद, पोषण और सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। आइए जानें, ऐसी 5 चीजों के बारे में जिन्हें फ्रिज में बिल्कुल नहीं रखना चाहिए:
1. गूंथा हुआ आटा
अक्सर रात में आटा गूंथकर फ्रिज में रख दिया जाता है। लंबे समय तक फ्रिज में रहने से आटे के पोषक तत्व कम हो जाते हैं, जिससे रोटी पाचन में समस्याएं जैसे गैस, अपच और पेट दर्द पैदा कर सकती है।
2. आलू
आलू को फ्रिज में रखने से उसमें मौजूद स्टार्च चीनी में बदल जाता है, जिससे आलू का स्वाद और सेहत दोनों प्रभावित होते हैं। साथ ही आलू जल्दी सड़ भी सकता है। इसे सामान्य तापमान पर ही रखें।
3. प्याज और लहसुन
प्याज और लहसुन फ्रिज में नमी के कारण जल्दी अंकुरित होकर खराब हो जाते हैं। इनकी तेज़ गंध से फ्रिज में रखी अन्य चीज़ों का स्वाद भी खराब होता है। इन्हें सूखे और खुले स्थान पर रखें।
4. स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी फ्रिज में रखने से उसकी मिठास कम हो जाती है और वह जल्दी खराब भी हो सकती है। इसे कमरे के तापमान पर रखकर जल्दी सेवन करना बेहतर होता है।
5. नींबू, संतरा और मौसमी
नींबू, संतरा, मौसमी जैसे खट्टे फलों को फ्रिज में रखने से उनका विटामिन-C और स्वाद दोनों कम हो जाते हैं। इन्हें फ्रिज की बजाय ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करें।
इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप खाने की गुणवत्ता, पोषण और स्वाद बरकरार रख सकते हैं।