Prabhat Vaibhav,Digital Desk : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान वीरवार सुबह मोगा पहुंचे। होटल गोल्ड कॉस्ट क्लब में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल और जिला भाजपा टीम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी मौजूद रहे।
डॉ. कमल ने केंद्र सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि कृषि मंत्री लगातार पंजाब का दौरा कर किसानों की समस्याओं को समझने की कोशिश कर रहे हैं। इससे स्पष्ट होता है कि केंद्र सरकार किसानों के मुद्दों को लेकर पूरी तरह गंभीर है।
इसके बाद मंत्री चौहान मोगा के गांव रणसिंह कलां पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों के साथ सीधी बातचीत की। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने ‘भाइयो-बहनों’ के साथ ‘भांजे-भांजियो’ शब्द का प्रयोग किया, जिसने माहौल को और आत्मीय बना दिया। गांव के लोगों ने भी उन्हें अपने परिवार जैसा अपनापन दिया।
मंत्री ने गांव के किसानों को बीते छह वर्षों से पराली नहीं जलाने के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि यहां के किसानों ने पराली को खेत में मिलाकर खाद बनाया है, जिसके चलते रासायनिक खाद के उपयोग में लगभग 30% कमी आई है।
उन्होंने कहा कि रणसिंह कलां गांव की यह पहल पूरे देश के किसानों के लिए प्रेरणा है—यह न सिर्फ मिट्टी की सेहत सुधारती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ी भूमिका निभाती है।
मोगा दौरा पूरा करने के बाद कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जालंधर के लिए रवाना हुए, जहां वे आलू किसानों से भी मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।
_955355512_100x75.jpg)
_675276313_100x75.jpg)
_29894531_100x75.jpg)
_603744191_100x75.jpg)
_1553822084_100x75.jpg)