उत्तराखंड के होटल में मिला आम आदमी पार्टी के नेता के बेटे की लाश, प्रशासन में मचा बवाल

img

नैनीताल॥ पुलिस प्रशासन में उस वक्त बवाल मच गया जब आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के बेटे का शव मिला। बता दें कि मृतक का नाम सिकंदर कलेर है।

ss kaler aap

पुलिस के मुताबिक उसने बुधवार की शाम को होटल में रूम लिया था। उसके बाद बृहस्पतिवार को जब कमरा नहीं खुला तो होटल स्टाफ ने दूसरी चाबी से रूम खोला। होटल के भीतर देखा तो सिकंदर संदिग्ध हालत में पड़ा था। वहीं पास में ही उसने उल्टी भी किया हुआ था। जानकारी पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

कुछ दिन पहले ही कलेर ने दिया था अपने पद से इस्तीफा

याद दिला दें कि अभी कुछ दिन पहले ही एसएस कलेर ने AAP के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। वह अब खटीमा से सीएम पुष्कर सिंह धामी की सीट से सियासी मैदान में उतरेंगे। उनके इस्तीफे के बाद आप ने प्रदेश में तीन कार्यकारी अध्यक्ष, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का भी ऐलान किया था।

Related News