img

देहरादून। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ( आप) के सबसे बड़े चेहरे रहे कर्नल अजय कोठियाल ने अब पार्टी छोड़ दी है। उनके पार्टी छोड़ते ही राज्य में राजनीति भी गरमा गई है। अब सबके मन में यही सवाल उठ रहा है कि कर्नल अजय कोठियाल का अब अगला कदम क्या होगा? क्या कर्नल कोठियाल आप कोई और झटका दे सकते हैं?

colonel ajay kothiyal

क्या कर्नल कोठियाल आप से इस्तीफा देने बाद अब अपना राजनीतिक सफर यही खत्म कर देंगे या फिर किसी अन्य पार्टी में से जुड़ कर आगे बढ़ेंगे? एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि कर्नल जल्द ही भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। उधर कर्नल कोठियाल के इस्तीफे के साथ ही आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड कुनबे में अब बिखराव आने लगा है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा था और अब पार्टी के सबसे बड़े चेहरे कर्नल अजय कोठियाल पार्टी छोड़ दी है। कर्नल के साथ ही भूपेश उपाध्याय ने भी पार्टी से किनारा कर लिया। चर्चा तो यह भी है कि कुछ और चेहरे भी जल्द पार्टी से किनारा कर लेंगे।

फिलहाल संभावना जताई जा रही है कि कर्नल अजय कोठियाल और भूपेश उपाध्याय अपनी टीम के साथ जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं लेकिन अभी तस्वीर कुछ भी साफ नहीं है।