रामनगर। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में ढिकाला सहित सभी जोनों में रात्रि विश्राम की व्यवस्था बंद होने के बाद बिजरानी जोन में पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी हैं। यहां के रेंजर का कहना है कि मानसून के मद्देनजर कॉर्बेट पार्क में रात्रि विश्राम की सुविधा हर साल 15 जून को बंद कर दी जाती है।

हालांकि बिजरानी जोन में आगामी 30 जून तक पर्यटन गतिविधियां हो सकेंगी। इसके बाद इस जोन को भी बंद कर दिया जायेगा। रेंजेर के मुताबिक बरसात के सीजन में सिर्फ ढेला और झिरना जोन ही खुले रहेंगे। इसके बाद 15 नवंबर को पार्क का ढिकाला जोन खोला जायेगा।
_1234952352_100x75.jpg)
_661663762_100x75.jpg)
_1756489791_100x75.jpg)
_1783107816_100x75.jpg)
_671246861_100x75.jpg)