
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नारी शक्ति के खेल में देश को 100वां पदक दिलाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करके कहा कि एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित कर इतिहास रच दिया है।
मुख्यमंत्री ने अपने अभूतपूर्व खेल कौशल से देश का मान बढ़ाने के लिए महिला खिलाड़ियों की सराहना की है। उन्होंने विश्व रंग मंच पर खेल की दिशा में खिलाड़ियों के किये योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इससे पहले इतने खेल पदक भारत की झोली में नहीं आए थे। यह पदक हम सबके लिए गर्व भी विषय है।